BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
बिना मॉस्क एवं सोशल डिस्टेंसिंग के उल्लंघन पर हुई कार्यवाही जारी - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, January 11, 2022

बिना मॉस्क एवं सोशल डिस्टेंसिंग के उल्लंघन पर हुई कार्यवाही जारी



मण्डला 11 जनवरी 2022





कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी हर्षिका सिंह ने वरिष्ठ जिला अधिकारियों को मुख्यालय में मॉस्क के उपयोग एवं सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन कराने के लिए कार्यपालिक शक्ति प्रदान की है। इन वरिष्ठ अधिकारियों की तैनाती जिला मुख्यालय के मुख्य चौराहों पर की गई है। वरिष्ठ जिला अधिकारियों ने उदय चौक, कटरा, बिंझिया तिराहे तथा चिलमन चौक में मॉस्क का उपयोग नहीं करने वाले एवं सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन करने वालों पर चालानी कार्यवाही की। अधिकारियों एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने दुकान एवं प्रतिष्ठानों को सोशल डिस्टेंसिग का पालन करने के निर्देश दिए तथा उल्लंघन पर जुर्माना भी आरोपित किया। इसी प्रकार बिना मॉस्क के घूमने वाले व्यक्तियों पर चालानी कार्यवाही की गई एवं उन्हें कोविड अनुरूप व्यवहार के बारे में समझाइश भी दी गई।

No comments:

Post a Comment