Breaking

revanchal times new

उद्योगनी संस्था द्वारा महाविद्यालय मवई में आयोजित किया गया युवा दिवस...



रेवांचल टाईम्स - मवई नवीन शासकीय स्नातक महाविद्यालय मवई में युवा दिवस कार्यक्रम मनाया गया जिसमें आज कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डीएसपी हॉक फोर्स देव नारायण यादव जी स्टेट मैनेजर उद्योगिनी विवेक जैन जी कॉलेज के प्रचार वंदना उर्कुडे एवं कॉलेज के सभी बच्चों की उपस्थिति में यह कार्यक्रम किया गया जिसमें जिसमें डीएसपी यादव जी के द्वारा कैरियर मार्गदर्शन पर विस्तार से छात्रों को बताया गया साइबर क्राइम के बारे में सभी छात्र छात्राओं को विस्तार से जानकारी दी गई इसके बाद विवेक जैन के द्वारा उद्योगिनी संस्था के कार्यक्रमों एवं उद्देश्यों के बारे में बताया गया वही सभी छात्रों को लक्ष्य बनाकर कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया आज के कार्यक्रम में उद्योगिनी संस्था से संदीप श्रीवास ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया जिसमें संस्था की तरफ से निवेदिता साक्षी श्रीवास कौशल कुशराम एवं कॉलेज मॉडल स्कूल के सभी स्टाफ की सहयोग रहा

Post a Comment

Previous Post Next Post