BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
जिले के प्रभारी मंत्री श्री बिसाहूलाल सिंह करेंगे ध्वजारोहण - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, January 25, 2022

जिले के प्रभारी मंत्री श्री बिसाहूलाल सिंह करेंगे ध्वजारोहण

 





मण्डला 25 जनवरी 2022

  रेवांचल टाईम्स:जिले में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह महात्मा गांधी स्टेडियम ग्राउंड में गरिमा एवं हर्षाेल्लास के साथ मनाया जायेगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण तथा मंडला जिले के प्रभारी मंत्री श्री बिसाहूलाल सिंह द्वारा ध्वजारोहण किया जायेगा। ध्वजारोहण के पश्चात मुख्य अतिथि परेड का निरीक्षण करेंगे तत्पश्चात मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगे। कार्यक्रम में मार्चपास्ट के उपरांत मुख्य अतिथि द्वारा परेड की सलामी ली जाएगी। इसके पश्चात् मध्यप्रदेश गान, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा झांकियों का प्रदर्शन किया जाएगा। कार्यक्रम का समापन पुरूस्कार वितरण के साथ होगा।

 

कार्यक्रम का समयवार विवरण

 

                निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर स्टेडियम ग्राऊँड में आयोजित मुख्य समारोह में प्रातः 9 से 9:05 बजे तक ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान किया जायेगा। प्रातः 9:05 से 9:15 तक परेड रिपोर्ट एवं परेड निरीक्षण किया जायेगा। प्रातः 9:15 से 9:35 के मध्य मुख्यमंत्री जी के संदेश का वाचन किया जायेगा। प्रातः 9:35 से 9:40 तक हर्ष फायर, प्रातः 9:40 से 10 बजे तक मार्चपास्ट एवं परेड की सलामी ली जाएगी। प्रातः 10 बजे से 10:05 बजे तक मध्यप्रदेश गान होगा। मुख्य समारोह में प्रातः 10:05 बजे से 10:25 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम, 10:25 से 10:55 बजे तक झाँकियों का प्रदर्शन किया जाएगा। प्रातः 10:55 से 11:25 बजे तक पुरूस्कार वितरण के साथ समारोह का समापन किया जायेगा।

No comments:

Post a Comment