Breaking

revanchal times new

मौसम अलर्ट : जबलपुर सहित अंचल को कंपकंपा सकती है आने वाले दिनों की ठंड



जबलपुर, । शहर में ठंड का असर दिखाई पड़ने लगा है। शरद ऋतु समाप्ति की ओर है। लेकिन उसका विदाई-वार जोरदार होने वाला लग रहा है। उततर-पूर्वी हवाओं का तड़का गुलाबी ठंड को गहराता दिख रहा है। हालांकि मौसम के जानकार इसे ठंड की विदाई का सूचक ही मान रहे हैं।

देश के पूर्वी और उत्तरी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार बन रहे हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली और हरियाणा के रास्ते मध्यभारत में भी ठंड बढ1ने की संभावना व्यक्त की जा रही है। ठंड का पलटवार दो दिन पहले से शुरू हो चुका है। पारा सामान्य से नीचे लगातार लुढक रहा है। जो एक-दो दिन और नीचे ही जा सकता है। मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार और शुक्रवार की मध्य रात्रि न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 6.4 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि गुरुवार को दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 6 डिग्री कम 19.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार की सुबह आर्द्रता 67 प्रतिशत और गुरुवार की शाम 36 प्रतिशत रही। सुबह के वक्त मौसम बिल्कुल साफ रहा। आसमान पर हल्के-फुल्के बादल जरूर हैं, लेकिन उनके बरसने की संभावना न के बराबर है। बादलों के छंटने से ठंड के बढने की संभावना बढी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post