BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
घाट निर्माण में लापरवाही पर कलेक्टर ने सहायक यंत्री और उपयंत्री को नोटिस... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, January 8, 2022

घाट निर्माण में लापरवाही पर कलेक्टर ने सहायक यंत्री और उपयंत्री को नोटिस...


रेवांचल टाइम्स.. आदिवासी बाहुल्य जिला डिंडोरी के कलेक्टर रत्नाकर झा ने ग्राम पंचायत मालपुर जनपद पंचायत शाहपुरा में नर्मदा नदी के घाट का निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं करने पर सहायक यंत्री अमरसहाय और उपयंत्री श्री राजेंद्र प्रसाद ब्रह्म में को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं ग्राम पंचायत मालपुर में नर्मदा नदी तट का सौंदर्य करण के लिए घाटों का निर्माण कार्य किया जाना था उक्त कार्य के लिए शासन द्वारा स्वीकृति भी प्रदान कर दी गई थी ग्राम पंचायत मालपुर में घाट निर्माण कार्य के लिए भूमि पूजन भी किया जा चुका है इसके बावजूद भी सहायक यंत्री वाह उपयंत्री के द्वारा निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं किया गया कलेक्टर ने सहायक यंत्री व उपयंत्री की इस प्रकार की कार्यप्रणाली को गंभीरता से लेते हुए उक्त कार्यवाही की है घाटों का निर्माण कार्य शीघ्र ही प्रारंभ करने के निर्देश भी दिए इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत शहपुरा राजीव तिवारी सहायक यंत्री R E S गीता आर्मो उपयंत्री सूरज ब्रह्मे सहित विभागीय अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।



रेवांचल टाइम्स से प्रमोद पड़वार की खास रिपोर्ट सच के साथ 

No comments:

Post a Comment