BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक बालाघाट आशुतोष राय ने किया जिला डिण्डौरी का प्रथम भ्रमण, दिये आवश्यक निर्देश ... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, January 8, 2022

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक बालाघाट आशुतोष राय ने किया जिला डिण्डौरी का प्रथम भ्रमण, दिये आवश्यक निर्देश ...



रेवांचल टाइम्स न्यूज़... एडीजी बालाघाट आशुतोष राय बालाघाट जोन में शामिल हुये डिण्डौरी जिले का दो दिवसीय दौरा करने डिण्डौरी पहुंचे | इस दौरान एसपी कार्यालय पर पहुंचने पर उनके  स्वागत के साथ उन्हें गार्ड ऑफ़ ऑनर दिया गया । उन्होंने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में कार्यरत विभिन्न शाखाओ जिसमे नक्सल सेल, सर्विलांस सेल एवं कंट्रोल रूम आदि शाखाओं का निरीक्षण किया । इसके बाद उन्होंने एसपी संजय सिंह, उप पुलिस अधीक्षक  विजय गौठरिया अनुविभागीय अधिकारी पुलिस  प्रदीप विश्वकर्मा प्रभारी नक्सल सेल निरीक्षक राजेंद्र बिसेन के साथ बैठक कर जिले की कानून व्यवस्था की स्थिति एवं भौगोलिक परिस्थितियों की जानकारी पर चर्चा कर आवश्यक दोष निर्देश भी दिये । इसके बाद दिनांक 05/01/22 को डिण्डौरी से लगी छत्तीसगढ़ राज्य की सीमा क्षेत्र करंजिया थाना एवं गाडासरई का क्षेत्र भ्रमण उप पुलिस अधीक्षक  विजय गौठरिया एवं थाना प्रभारी करंजिया निरीक्षक हरीशंकर तिवारी को हमराह लेकर किये एवं आगामी नक्सल प्रभावित क्षेत्रो की कार्ययोजना तैयार करने हेतु दिशा-निर्देश दिये | विगत माह में मध्य प्रदेश शासन के द्वारा डिण्डौरी जिले को नक्सल प्रभावित जिला घोषित किया गया है तथा डिण्डौरी जिले को शहडोल जोन से पृथक कर बालाघाट जोन में सम्मिलित किया गया है जिससे अब नक्सल प्रभावित जोन बालाघाट में नया जिला डिण्डौरी शामिल होकर तीन जिलो का नक्सल  जोन बालाघाट जोन बनाया गया है | डिण्डौरी को बालाघाट जोन में जुड़ने के पश्चात एडीजी बालाघाट आशुतोष राय द्वारा प्रथम दौरा रहा है | एडीजी बालाघाट आशुतोष राय द्वारा SRE योजना से सम्बंधित कार्यो हेतु आगामी कार्ययोजना सम्बन्धी चर्चा की गयी एवं नक्सल प्रभावित जिला होने के कारण समस्त पुलिस कर्मचारियों को अधिक सतर्कता रखने के  पुलिस अधीक्षक डिण्डौरी को दिये 



रेवांचल टाइम्स से प्रमोद पड़वार की खास रिपोर्ट सच के साथ 

No comments:

Post a Comment