Breaking

revanchal times new

कलेक्ट्रेट में बगैर हेलमेट वाले वाहन चालकों पर की गई कार्यवाही 40 वाहन चालकों से 10 हजार रुपये का जुर्माना वसूल...

 



रेवांचल टाईम्स - कलेक्टर डॉ गिरीश कुमार मिश्रा के निर्देश पर आज 04 जनवरी 2022 को जिला परिवहन अधिकारी श्री अनिमेष गढ़पाल ने अपने अमले के साथ कलेक्ट्रेट गेट पर वाहनों की जांच की कार्यवाही की। इस दौरान उनकी टीम द्वारा वाहनों के पंजीयन से लेकर ड्रायविंग लायसेंस की जांच की गई और बगैर हेलमेट पहने वाहन चलाने वालों पर कार्यवाही की गई। 

जिला परिवहन अधिकारी श्री गढ़पाल ने बताया कि आज की इस कार्यवाही में 40 दोपहिया वाहनों की जांच की गई है और 10 हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया गया है। उन्होंने बताया कि यह कार्यवाही आगे भी की जायेगी। कलेक्ट्रेट गेट पर प्रात: 10 बजे ही परिवहन अधिकारी अपनी टीम के साथ पहुंच गये थे। कलेक्ट्रेट गेट पर की जा रही हेलमेट एवं दस्तावेजों की जांच को देखकर बगैर हेलमेट के कार्यालय आ रहे शासकीय सेवक एवं अन्य व्यक्ति दूर से ही वापस लौट गये और घर जाकर पुन: हेलमेट लगाकर आये। जांच टीम के चंगुल में आये लोगों को मन मसोस कर मंहगाई के इस दौर में अपनी जेब ढीली कर जुर्माना भरना पड़ गया और उन्होंने सबक सीख लिया कि अब बगैर हेलमेट के दो पहिया वाहन से कलेक्ट्रेट नहीं आयेंगें।


रेवांचल टाइम्, लांजी बालाघाट से खेमराज सिंह बनाफरे

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new