Breaking

revanchal times new

फिर इंसानियत हुई शर्मसार: झाड़ियों में मिला 7 महीने के नवजात का भ्रूण, इलाके में फैली सनसनी




रेवांचल टाईम्स। मध्यप्रदेश में एक बार फिर इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. राजधानी भोपाल के बैरागढ़ थाना क्षेत्र में एक नवजात भ्रूण मिला है. नवजात बच्चे का भ्रूण कैलाश नगर में झाड़ियों में मिला है. अल्पविकसित बच्चे का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है.


मिली जानकारी के मुताबिक नवजात बच्चे का भ्रूण 7 महीने का है, जो कि अल्पविकसित है. घटना की सूचना मिलने के बाद बैरागढ़ पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. बैरागढ़ पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.


पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है, इस बच्चे को किसने फेंका है. जिसके माता-पिता कौन है, जिसने अल्पविकसित बच्चे को झाड़ियों में फेंक दिया. या फिर किसी का नाजायज बच्चा था. इस एंगल में भी जांच की जा रही है. मामले की तफ्तीश में जुट गई है.

Post a Comment

Previous Post Next Post