Breaking

revanchal times new

नकली नोट 4 सालों तक बैंक में होते रहे ज़मा, ना मशीन पकड़ सकी ना कर्मचारी,अब मामला पहुँचा थाने




रेवांचल टाईम्स: रायपुर के सिविल लाइन थाना में 4 सालों तक बैंक में अज्ञात आरोपियों द्वारा जाली नोट ज़मा करने का मामला दर्ज किया गया है।

आपको बता दे कि एक्सीस बैंक लिमी. करेंसी चेस्ट ब्लाक पचपेडी नाका से मिली लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 489बी के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने बताया कि वर्ष 2018 से लेकर वर्ष 2021 तक कुल 52 बार अज्ञात आरोपी द्वारा 5,60,560 रुपये के कूटरचित नोट बैंक में ज़मा करवाए गए है जिसमे 2000,500,200,100,50,10 रुपए के नोट शामिल है। फिलहाल पुलिस टीम अज्ञात आरोपी की पतासाजी में जुटी हुई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new