Breaking

revanchal times new

ब्रांडेड कंपनी के नाम पर नकली घड़ियां बेच रहा दुकान संचालक.....45 नकली घड़ियां जप्त

 



रेवांचल टाईम्स,जबलपुर |ओमती थाना अंतर्गत करमचंद चौक में नकली घड़ियां बेचने वाले दुकानदार पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है शिकायत के बाद दुकान में दबिश देते हुए पुलिस ने 45 नकली घड़ियां जप्त की है|

थाना प्रभारी ओमती एस.पी.एस. बघेल ने बताया कि ई.आई.पी.आर. इंडिया प्राईवेट लिमिटेड के जांच अधिकारी मयंक शर्मा उम्र 21 वर्ष निवासी सावरिया नगर इंदौर ने लिखित शिकायत की कि ओमती क्षेत्र अंतर्गत स्थित घड़ी दुकानों में फास्ट्रैक कम्पनी के नाम पर नकली घड़ियां विक्रय की जा रही है। शिकायत पर करमचंद चौक स्थित गुप्ता फैंसी दुकान में दबिश दी गयी जहॉ दुकान मालिक मोहित गुप्ता उम्र 31 वर्ष निवासी करमचंद चौक ओमती का मिला जिसे सूचना से अवगत कराते हुये तलाशी लेने पर फास्ट्रेक कम्पनी की हुबहु दिखने वाली नकली घड़ियां कुल 45 नग कीमती लगभग 10 हजार रूपये की रखी मिली जिसे जप्त करते हुये गुप्ता फैंसी दुकान संचालक मोहित गुप्ता द्वारा अपनी दुकान में फास्ट्रेक कम्पनी के नाम से नकली घड़ियां विक्रय करना पाये जाने पर मोहित गुप्ता के विरूद्ध धारा 51, 63 कॉपीराईट एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।

Post a Comment

Previous Post Next Post