BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
जनसुनवाई में प्राप्त हुए 42 आवेदन - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, January 11, 2022

जनसुनवाई में प्राप्त हुए 42 आवेदन

मण्डला 11 जनवरी 2022





जिला योजना भवन में आयोजित जनसुनवाई में अपर कलेक्टर मीना मसराम ने आवेदकों की समस्याएं सुनी। जनसुनवाई में 42 आवेदकों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत किए। जनसुनवाई में अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री मरावी सहित संबंधित विभागों के जिलाधिकारी उपस्थित थे। अपर कलेक्टर ने सभी आवेदकों की समस्याओं को सुनते हुए उनके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी आवेदनों का निर्धारित समयावधि में निराकरण सुनिश्चित करते हुए ऑनलाईन एंट्री भी सुनिश्चित करें।

जनसुनवाई में वेतन भुगतान, ग्राम पंचायत मालीमोहगांव निवासी हर्षराज सिंह ने अतिक्रमण हटाने, ग्राम पंचायत पाण्डकला के रामकुमार ने भूमिबंटन जमीन के अभिलेख के अपडेशन, ग्राम सागर की सुनीता कोर्वे ने पेंशन, ग्राम अमगवां अनुसुईया बाई ने प्रधानमंत्री आवास योजना, ग्राम लिमरूआ निवासी समला बाई ने कृषि सम्मान निधि, ग्राम खिरहनी लक्ष्मण प्रसार झारिया ने विकलाँग पेंशन, ग्राम मोहनिया पटपरा मुन्ना लाल नंदा ने विवाह सहायता की राशि भुगतान, ग्राम बबेहा गनेशी उईके ने अनुकम्पा नियुक्ति के बदले 2 लाख भुगतान, राजीव कालोनी मण्डला जय बघेल ने मटेरियल भुगतान, ग्राम चीचगांव विजय कुमार साहू ने बिजली बिल में सुधार, ग्राम पाउरपानी दीपेश कुमार कुलस्ते ने छात्रवृत्ति दिलाने विषय से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए।

No comments:

Post a Comment