BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
हवाई फायरिंग: अज्ञात बदमाशों ने बंदूक की नोक पर जौहरी से लूटा 20 लाख का सोना - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, January 24, 2022

हवाई फायरिंग: अज्ञात बदमाशों ने बंदूक की नोक पर जौहरी से लूटा 20 लाख का सोना



रेवांचल टाईम्स: ग्वालियर में 3 अज्ञात बदमाशों ने बंदूक दिखाकर एक जौहरी से 20 लाख रुपए का सोना लूट लिया। सोमवार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र सिंह तोमर ने जानकारी दी। यह घटना रविवार रात की है। पुलिस क्षेत्र में लगे सीसीटीवी की जांच की जा रही है।

पुलिस सीसीटीवी की कर रही जांच

एसपी तोमर ने बताया कि प्रेम नगर इलाके में रहने वाले जौहरी शैलेंद्र गोयल अपनी दुकान बंदकर वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान स्कूटर पर सवार आरोपियों ने बंदूक दिखाकर गोयल को सेवा नगर कब्रिस्तान के पास ले गए। वहां हवा में गोली चलाई और हाथापाई कर उनसे 20 लाख रुपए मूल्य का 450 ग्राम सोना लूट कर फरार हो गए। तोमर ने कहा कि बदमाशों की तलाश के लिए पुलिस दलों का गठन किया गया है। पुलिस आरोपियों की पहचान करने के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी की जांच की जा रही है।
घटना को लेकर एसपी से मिले ज्वैलर्स

स्थानीय ज्वैलर्स संगठन के एक प्रतिनिधिमंडल ने घटना के सिलसिले में सोमवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित सांघी से मुलाकात की। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने उन्हें बताया कि अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।

No comments:

Post a Comment