BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या...फिर लाश लेकर पहुंचे थाने...पुलिस रह गई दंग - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, December 7, 2021

प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या...फिर लाश लेकर पहुंचे थाने...पुलिस रह गई दंग

 



भोपाल। राजधानी में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। मामला कटारा हिल्स थाना क्षेत्र का है। हत्या करने के बाद पत्नी और प्रेमी पति की लाश को लेकर थाने पहुंचे। खून से लथपथ लाश देख पुलिस दंग रह गई।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार को पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति को मौत के घाट उतार दिया। कटारा हिल्स थाना पुलिस के अनुसार पत्नी और प्रेमी हत्या करने के बाद लाश को लेकर थाने पहुंचे। जिसके बाद थाने में हड़कंप मच गया। खून से लथपथ लाश देख पुलिस दंग रह गई। पुलिस ने बताया कि आरोपी लाश को कार नं. एमपी 04 ईए 2409 की डिक्की रखकर लाए थे। वहीं पुलिस आरोपी पत्नी संगीता और प्रेमी आशीष पांडेय से पूछताछ कर रही है। फिलहाल पूछताछ के बाद कई और खुलासे हो सकते हैं।

No comments:

Post a Comment