BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
मजदूर की चमकी किस्मत.....60 लाख का 13 कैरेट का हीरा मिला, बोला- अपने बच्चों को पढ़ाऊंगा - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, December 7, 2021

मजदूर की चमकी किस्मत.....60 लाख का 13 कैरेट का हीरा मिला, बोला- अपने बच्चों को पढ़ाऊंगा



  रेवांचल टाईम्स:हीरे उगलने वाली पन्ना की धरती ने एक बार फिर एक मजदूर की किस्मत पलट दी। सोमवार को कृष्णा कल्याणपुर इलाके में मजदूर की उस समय तमन्ना पूरी हो गई, उसे उथली हीरा खदान में 13 कैरेट का बड़ा हीरा मिला। इस हीरे की कीमत करीब 60 लाख रुपए आंकी जा रही है। हीरा मिलने के बाद उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। इसके अलावा सोमवार को ही छह अन्य हीरे भी मिले हैं।

पन्ना की धरती हमेशा खूबसूरत हीरे उगलती है। पूरी दुनिया में खूबसूरत सर्वोत्तम क्वालिटी के जेम हीरे यही मिलते हैं और यह हीरा जब किसी गरीब को मिलता है तो इसका महत्व और भी बढ़ जाता है। ऐसे ही सोमवार को पन्ना में हुआ। जब आदिवासी किसान मुलायम सिंह को 13 कैरेट का हीरा मिला। इसे देखकर उसकी आंखें फटी रह गईं। अब उसकी खुशी का ठिकाना ही नहीं है। कहा कि इन हीरों से मिले पैसे से बच्चे को पढ़ाऊंगा।

No comments:

Post a Comment