Breaking

revanchal times new

अनियंत्रित पिकअप वाहन ने एक की ली जान ,दो गंभीर रुप से घायल.......






रेवांचल टाईम्स - अनियंत्रित पिकअप वाहन ने एक की ली जान केवलारी दिनांक 2/12/ 2021 को प्रातःलगमग 9वजे नैनपुर से केवलारी आ रही पिकअप वाहन क्रमांक एमपी 22जी 4186 ने मंडला नाका से जैन होटल के बीचों-बीच रोड के किनारे खड़े मजदूरों मे अजय जंघेला ,इंद्र कुमार जंघेला ,दद्दू सत्येंद्र जंघेला को टक्कर मारकर एक की जान ले ली। मौके पर अजय जंघेला पिता शिवकुमार जंघेला की मौत हो गई एवं गंभीर घायल इंद्र कुमार को जबलपुर रेफर एवं सत्येंद्र का सिविल हॉस्पिटल केवलारी में इलाज जारी है ।नगर में सुबह सुबह हुई दुर्घटना से लोधी समाज के हजारो महिला पुरुषो की संख्या में रोड में निकल कर चांदनी चौक में एकत्रित होकर के प्रशासन के खिलाफ चक्का जाम कर बीच रोड में बैठ गए ।लोधी समाज के अध्यक्ष नगेंद्र सिंह कटारिया ,गौतम जंघेला , सुरेंद्र जंघेला ,भीम जंघेला इमरत जंघेला, ओमकार जंघेला ,बाबूलाल जंघेला, द्वारका जंघेला , आशीष जंघेला, प्रमोद जंघेला सहित समाज के सैकड़ों जागरूक नागरिक महिला पुरुषों की अगुवाई में चक्का जाम कर बीच रोड मे बैठकर मांग करने लगे कि मृतक के परिवारजनों को तत्काल सहायता राशि एवं शासन की योजनाओं का लाभ दिलाया जाए एवं सिविल हॉस्पिटल केवलारी की व्यवस्था का सुधार कराया जाए ,पीड़ित परिवारों एवं आंदोलन कर्ताओं की मांग पर अमित सिंह एसडीएम ने रेडक्रास सोसायटी से दस हजार एवं एस के बघेल सीएमओ नगर परिषद के द्वारा अंत्येष्टि सहायता पांच हजार की राशि समाज के लोगों को दी एवं समाज की ओर से एसडीएम केवलारी के नाम ज्ञापन उपस्थित नायब तहसीलदार इमरान मंसूरी को सौंपते हुए ज्ञापन में उल्लेख किया है कि मृतक परिवारों को शासन की योजना का लाभ दिलाया जाए ,घायल मजदूरों को स्वस्थ होकर काम पर लौटने तक भोजन व्यवस्था एवं भत्ता की व्यवस्था कराई जाए। सिविल हॉस्पिटल मे स्वास्थ्य सुविधाओ का सुधार एवं भेदभाव नीति को बंद कराया जाए ,नगर की रोड में स्पीड ब्रेकर एवं स्टापर लगवाया जाए नगर में ऑक्सीजन युक्त कम से कम 2 एंबुलेंस उपलब्ध कराई जाए ,अस्पताल में रिफर करने की जो व्यवस्था चल रही है उसको तत्काल प्रभाव से बंद कराया जाए अन्य मांगों को लेकर के समाज के लोगों ने ज्ञापन दिया एवं पिकअप वाहन मालिक शेख फरीद पिता शेख सुन्नू निवासी केवलारी और वाहन चालक के ऊपर वैधानिक धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज करके गिरफ्तारी सुनिश्चित कराई जाए। केवलारी में घटी घटना पर पुलिस प्रशासन नेअपराध क्रमांक 652 दिनांक 2/12/2021 समय 1:25 बजे में दर्ज भारतीय दंड संहिता की धारा 279, 337, 304 -ए मैं लिखा है कि शिकायतकर्ता इंद्रकुमार जंघेला ने बताया कि पिकअप वाहन क्रमांक एमपी 22 जी 4186 का चालक जो अभी तक अज्ञात है । तेज रफ्तार वाहन से रोड के किनारे खड़े मजदूरों को रौंदते हुए गया जिसमें अजय जंघेला पिता शिवकुमार की मौत हो गयी , सत्येन्द्र दद्दू जंघेला ,इंद्रकुमार जंघेला को आई चोटों पर मुलाहजा कराया गया एवं सत्येंद्र जंघेला को बाहर रिफर कर दिया गया। मृतक का मर्ग क्रमांक 00 /21 धारा 174 जा फौ कायम किया गया है। शासन की ओर से पन्द्रह हजार सहायता एवं अन्य मांगों परआवश्वासन मिलने पर समाज के लोगों ने चक्का जाम अंदोलन को वापिस लिया। शव  का पीएम कर परिजनों के सुपुर्द कर दिये जाने के बाद मोक्षधाम में अंतिम संस्कार कर दिया गया।



    मद्त के लिए बढ़े हाथ

दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल सत्येंद्र कुमार को जबलपुर रिफर करने के कारण परिवारजनों को आई आर्थिक संकट की स्थिति को मद्दे नजरआंदोलन स्थल पर नगर के जागरूक नागरिको एवं समाज के लोगों ने सहयोग राशि एकत्रित करके परिवारजनों को भेंट की है। जिससे बाहर घायल का इलाज सुचारू रूप से हो सके ,सहयोग कर्ताओं में बाबूलाल जंघेला ,ओमकार जंघेला, राजा जंघेला, रमाशंकर महोबिया ,सालक राम डेहरिया,इमरत जंघेला , नागेंद्र कटारिया ,बालक राम डेहरिया ,पवन यादव ,डी एस अड़मे उपनिरीक्षक केवलारी ने सहयोग राशि दी है।


अखिल बन्देवार एंव संतोष बन्देवार के साथ रेवांचल टाईम्स की एक रिपोर्ट

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new