रेवांचल टाइम् - मुख्य वनसंरक्षक वनवृत्त बालाघाट के निर्देशन में वनवृत्त बालाघाट के उड़नदस्ता एवं परिक्षेत्र पूर्व लांजी सामान्य के दल के द्वारा वन परिक्षेत्र पूर्व लांजी (सा.) की जैतपुरी बीट की वनक्षेत्र कक्ष क्रमांक पी 738, पी 739 में जी. ओ. कम्पनी के प्रतिनिधियों द्वारा जी.ओ. केबल लाईन बिछाने के लिए वन विभाग से बिना अनुमति लिए और बगैर कोई सूचना के तानाशाही करते हुए विगत दिवस लगभग 4.5 कि.मी. वनक्षेत्र में गहरी नाली की खुदाई करके केबल बिछाने का काम किया जा रहा था वनक्षेत्र में नाले खुदाई करने एवं केबल बिछाने की वन विभाग से कोई अनुमति प्राप्त नही होने पर वन विभाग के द्वारा मामले को गंभिरता से संज्ञान में लेकर उड़नदस्ता वन विभाग बालाघाट की उपस्थिति में उत्खनन एवं केबल बिछाने में संलग्न 05 नग पीले रंग की जेसीबी मशीन जिनके क्रमांक MP50DA0851 , MP50DA0430 , MP50DA0927 , MP50DA0624 एवं MH35AG7473 की जप्ती करके वनअपराध प्रकरण क्रमांक 11991 / 19 दिनांक 01.12.2021 दर्ज किया गया उक्त कार्यवाही मुख्य वनसंरक्षक वनवृत्त बालाघाट के दिशानिर्देश एवं मार्गदर्शन में की गई जिसमें उड़नदस्ता दल के सदस्यों के साथ वन परिक्षेत्र अधिकारी पूर्व लांजी (सा.) के साथ वन परिक्षेत्र पूर्व एवं पश्चिम लांजी (सा.) का अमला उपस्थित रहा । जप्ती की कार्यवाही पूर्ण होने के उपरांत वन परिक्षेत्र अधिकारी पूर्व लांजी सा के द्वारा पांचों जी. सी. बी. मशीन जिनको उनके ड्राईवर चाबी लेकर फरार हो गए थे उन सभी मशीनों को बड़ी मस्कत से स्थानीय आपरेटरों के द्वारा चलवाकर वन परिक्षेत्र कार्यालय लांजी लाया गया प्रकरण के प्रारंभिक विवेचना के दौरान पूछताछ करने पर ज्ञात करने पर छिंदवाड़ा निवासी वेद पटेल ठेकेदार के द्वारा उक्त कार्य बिना अनुमति के अवैध रूप से कराया जा रहा था जिसके पश्चात् आरोपी वेद पटेल निवासी छिंदवाड़ा एवं जी.सी.बी. मालिकों खिलेन्द्र मरावी , देवेन्द्र मरावी निवासी बालाघाट एवं अन्य के नाम से वन अपराध प्रकरण क्रमांक 11991 / 19 दिनांक 01.12.2021 दर्ज करके राजसात की कार्यवाही प्रारंभ करने प्रकरण को विवेचना में लिया जाकर प्रकरण से संबंध में संक्षिप्त प्रतिवेदन वरिष्ठ को भेजा गया
उक्त कार्यवाही में उड़नदस्ता वनवृत्त बालाघाट के शिशुपाल गणवीर वनपाल, नरेंद्र कुमार शेन्डे, विजयभान नागेश्वर, तिलक सिंह राहंगडाले, सौरभ यादव,दिलीप पालेवार वनरक्षक, सुखलाल मड़ावी, संजय मरकाम स्थाईकर्मी एवं शंभू यादव के साथ-साथ परिक्षेत्र अधिकारी पूर्व लांजी शिशुपाल अहिरवार , संतोष सोनवानी ,इलियास खान ,शैलेंद्र रामकर ,भीकम ,द्वारका प्रसाद ,नारायण सिंह,मयूर सैंडल ,संजय चौहान, जयप्रकाश घोरमारी, राधेश्याम घूरमारे ,इंदिरा गर्ग वनपाल ,राम सखा ,निशांत सिंह ,अमरनाथ नंदा ,शैलेंद्र चौरसिया प्रशिक्षु वनक्षेत्रपाल एवं पूर्व लांजी और पश्चिम लांजी का संपूर्ण बन अम्ला उपस्थित रहा
रेवांचल टाईम्स लांजी, बालाघाट से खेमराज सिंह बनाफरे