Breaking

revanchal times new

मवेशी को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर वाहन पलटा, आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल




रेवांचल टाइम्स: मध्यप्रदेश के उमरिया जिले के चंदिया थाना अंतर्गत एक वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में एक ही परिवार के 6 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये हादसा नेशनल हाईवे 43 के देवरा गेट के पास का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, सड़क पर खड़े मवेशी को बचाने के चक्कर में ड्राइवर नियंत्रण खो बैठा जिस वजह से वाहन हादसे का शिकार हो गया।
शादी समारोह से लौट रहा था परिवार

इस हादसे में अखडार के निवासी राय परिवार के सदस्य घायल हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही 108 की मदद से सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिनका इलाज अभी जारी है। बता दें कि परिवार शादी समारोह से लौटकर अपने ग्रह ग्राम अखडार जा रहा था।
हादसे में एक ही परिवार के 6 लोग घायल
38 वर्षीय योगेंद्र राय
65 वर्षीय मां जलेबी बाई
34 वर्षीय सीता राय पत्नी
12 वर्षीय पुत्र हिरदेश राय
8 वर्षीय पुत्र नीलेश राय
12 वर्षीय सोनम राय
7 वर्षीय पलक राय

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new