Breaking

revanchal times new

रोज लुढ़क रहा पारा बढ़ रही ठंड जम रहा है बर्फ...




रेवांचल टाइम्स - साल के वृक्षों से गिरे वनाच्छादित शीत प्रधान क्षेत्र मवई और उसके समीपवर्ती इलाके में इस समय विशेष ठंड पड़ रही है ।पिछले 10 दिन से लगातार ठंड में कोई कमी नहीं है ।शाम के 7:00 बजे से ही लोग अपने अपने घरों से बाहर नहीं निकलते | लोग गर्म कपड़े का उपयोग और साथ ही आग ताप कर ठंड से बचने का प्रयास कर रहे हैं ।

    दिसंबर माह की 6-7 तारीख तक तो ठंड का कोई असर ही नहीं हुआ था लेकिन 10 तारीख के बाद लगातार बढ़ रही सर्द हवाओं से तापमान में भारी गिरावट देखी गई । ग्रामीण क्षेत्र के रहवासी ठंड से बचने के लिए प्रमुख रूप से आग का ही सहारा ले रहे हैं और सोने के लिए धान के पैरे  का उपयोग कर रहे हैं | मॉर्निंग वॉक और इवनिंग वॉक पर जाने वाले भी नदारद हो गए हैं | 

   मवई  क्षेत्र  से सिर्फ 10 किलोमीटर की दूरी से लगे कान्हा एवं निकटवर्ती क्षेत्र का तापमान भी 2 डिग्री सेल्सियस से नीचे आने लगा है |अनुमान लगाया जा रहा है कि पूरा दिसंबर माह भर इसी तरह सर्द हवाओं से ठिठुरन बनी रहेगी |

  

रेवांचल टाइम्स मवई से मदन चक्रवर्ती |

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new