BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
मतदाता जागरूकता अभियान का हुआ शुभारंभ...उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रमाण पत्र देकर किया गया सम्मानित - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, December 11, 2021

मतदाता जागरूकता अभियान का हुआ शुभारंभ...उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रमाण पत्र देकर किया गया सम्मानित

 

त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन के लिए महाविद्यालय में युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित

मतदाता जागरूकता अभियान का हुआ शुभारंभ

उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रमाण पत्र देकर किया गया सम्मानित

 

मण्डला 11 दिसम्बर 2021

त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन हेतु मतदाता जागरूकता अभियान के तहत् महाविद्यालय में युवा संवाद कार्यक्रम के माध्यम से मतदाता जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया गया। महाविद्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुनील दुबे ने युवाओं को पंचायत निर्वाचन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने मतपत्र और ईवीएम मशीन के बारे में भी बताया। इस दौरान कपिल तिवारी सहायक परियोजना अधिकारी जिला पंचायत डॉ. राजेश चौरसिया, डॉ. डी.पी. मिश्रा, डॉ. एमके श्रीवास्तव, डॉ. वीके चौरसिया, डॉ. पीएल झरिया, डॉ. सीमा धुर्वे, डॉ. राम कुमार चौरसिया उपस्थित रहे।





 

छात्रों के लिए आयोजित हुआ प्रश्नोत्तर कार्यक्रम

 

महाविद्यालय में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में छात्रों के बीच प्रश्नोत्तर कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें यशवीर प्रकाश, शिखा कुमरे, नीरज पटेल, विक्की पटेल के प्रश्नों और जिज्ञासाओं का जिला पंचायत सीईओ सुनील दुबे द्वारा समाधान किया गया। आजीविका मिशन से धर्मेंद्र मिश्रा ने युवाओं को संबोधित करते हुए मतदाता जागरूकता अभियान के लिए विभिन्न सोशल साइट का उपयोग करने के लिए युवाओं को समझाईश दी। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुनील दुबे द्वारा एनएसएस के छात्रों को उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले छात्रों में लक्ष्मी प्रसाद झारिया, अमन कुमार पटेल, केशव कुमार आर्माे एवं सूर्या पटेल को प्रमाण पत्र दिए गए। कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर झरिया द्वारा किया गया।

No comments:

Post a Comment