मण्डला 11 दिसम्बर 2021
जिला परिवहन अधिकारी से प्राप्त
जानकारी के अनुसार जिले में संचालित ऑटो रिक्शा एवं अन्य वाहनों की फिटनेस, परमिट, लायसेंस, बीमा आदि दस्तावेजों एवं
ओव्हरलोडिंग की जांच की गई। वाहनों की चैकिंग अंजनिया बिछिया एवं नादिया तिराहा
में की गई। बिना परमिट संचालित 16 ऑटो रिक्शा पर जब्ती की कार्यवाही करते हुए अजनिया थाने में 07 एवं जिला परिवहन कार्यालय
मण्डला में 09
वाहन सुरक्षार्थ रखे गये है। सभी जब्त आटो रिक्शा के प्रकरण माननीय न्यायालय में
प्रस्तुत किये जाएंगें। चैकिंग की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी। चैंकिग में जिला
परिवहन अधिकारी बिमलेश कुमार गुप्ता, परिवहन चेक पोस्ट प्रभारी अशोक शर्मा, जयप्रकाश उपाध्याय एवं राहुल उइके उपस्थित रहे।
Tags
collector
collector-mandla
collectorate
District Mandla
mandla news
pro madhyapradesh
pro mandla
Top