Breaking

revanchal times new

पंचायत निर्वाचन के संबंध में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित....ओलिन ऐप से भरा जाएगा नाम-निर्देशन..

मण्डला 11 दिसम्बर 2021

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिका सिंह की अध्यक्षता में त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2021-22 के संबंध में प्रेस कॉन्फ्रेस आयोजित की गई। उन्होंने मीडिया को जिला प्रशासन द्वारा पंचायत निर्वाचन को पारदर्शी रूप से संपन्न कराने के लिए की जा रही व्यवस्थाओं की जानकारी दी। श्रीमती सिंह ने मीडिया को मतदान केन्द्रों, मतगणना, ईव्हीएम की उपलब्धता, निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित तिथिवार कार्यक्रम के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने जिला प्रशासन द्वारा निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने जारी किए गए प्रतिबंधात्मक आदेशों के बारे में भी बताया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत, उप जिला निर्वाचन अधिकारी मीना मसराम, जिला पंचायत सीईओ सुनील दुबे, एएसपी श्री कंवर, एसडीएम मंडला पुष्पेन्द्र अहके तथा जिले के इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया के प्रतिनिधि उपस्थित थे।



 

ओलिन ऐप से भरा जाएगा नाम-निर्देशन

 

                प्रेस कॉन्फ्रेंस में पंचायत निर्वाचन के नाम-निर्देशन प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। कलेक्टर ने बताया कि जनपद तथा जिला पंचायत सदस्य पद के लिए नाम-निर्देशन ऑनलाईन के माध्यम से भरे जाएंगे। उन्होंने नाम-निर्देशन प्रक्रिया एवं अन्य निर्वाचन गतिविधियों के संबंध में मीडिया प्रतिनिधियों के सवालों के जवाब दिए। इस दौरान पीपीटी के माध्यम से मीडिया को ओलिन ऐप से नाम-निर्देशन भरने की प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी भी दी गई।

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new