Breaking

revanchal times new

किसान क्रेडिट कार्ड के लिए करें आवेदन...


रेवांचल टाइम्स -उप संचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग सिवनी डॉ.जे.पी.शिव ने बताया कि पशुपालन गतिविधि के लिये पशुपालकों को पशुपालन के व्यवसाय को उन्नत बनाने व उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हेतु पशुपालन विभाग एवं बैंकों के सहयोग से विगत वर्ष पशुपालन गतिविधि के लिये 927 किसान क्रेडिट कार्ड जारी कर 411.23 लाख रूपये का बैंक ऋण जिले के विभिन्न बैंकों के माध्यम से वितरित किये गये। वर्तमान में पशुपालन में संलग्न समस्त पशुपालक तथा मछलीपालकों हेतु 15 नवंबर 2021 से 15 फरवरी 2022 तक नेशनवाइड एनीमल हसबेड़ी डेयरी एवं फिशरीज केसीसी कैंपेन भारत सरकार के पशुपालन एवं डेयरी विभाग, मत्स्यपालन एवं वित्त विभाग द्वारा संचालित किया जा रहा है।


उन्होंने बताया कि पशुपालन की गतिविधि के अंतर्गत डेयरी/मुर्गीपालन/बकरीपालन/ सूकरपालन हेतु किसान क्रेडिट बनवाये जा सकते है। किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से अधिकतम बैंक ऋण एक वर्ष हेतु 3 लाख रूपये तक का लिया जा सकता हैं जिसमें 5% तक ब्याज में छूट का प्रावधान है। किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से पशु/पक्षी के लिये आहार, बिजली बिल, पानी, मजदूरी एवं पशु चिकित्सा आदि के लिये बैंक ऋण ले सकते हैं। जिले को पशुपालन गतिविधि हेतु 34,120 किसान क्रेडिट कार्ड बनाने का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। उन्होंने पशुपालकों से निकट की पशु चिकित्सा संस्था से संपर्क कर पशुपालन गतिविधि हेतु किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने हेतु आवेदन जमा करने का अनुरोध किया है।

 ``` 

 रेवांचल टाइम्स- केवलारी सिवनी से अरुण राजपूत की रिपोर्ट`

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new