रेवांचल टाइम्स नैनपुर -- अनुसूचित जाति आयोग मध्यप्रदेश शासन के सदस्य गुरु चरण खरे का नगर नैनपुर आगमन हुआ। आपका स्वागत नगरपालिका अध्यक्ष के द्वारा शाल-श्रीफल से किया गया। बाद इसके उन्होंने नैनपुर नगर पालिका सभा कक्ष में सफाई कर्मचारियों की शिकायत के निराकरण के लिए एक बैठक ली बैठक में नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों ने अपने विभिन्न समस्याओं को लेकर उन से चर्चा की। उन्होंने तत्काल एसडीएम को उनकी समस्याओं के समाधान करने कहां। बाद इसके विश्राम भवन में आम नागरिकों से मुलाकात की तथा अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सुश्री प्रियंका वर्मा एंव एसडीओपी पुलिस सुश्री आकांक्षा चतुर्वेदी, वीईओ सीएल पटेल, सीएमओ प्रेम चौटेल से मुलाकात कर नगर के लोगों द्वारा की गई शिकायत के निराकरण की बात कही तत्पश्चात एक निजी कार्यक्रम में नैनपुर के नाग परिवार से मुलाकात करने निकल गये। उन्होंने अपने सामाजिक बंधुओं के साथ बैठक कर विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर चर्चा की तत्पश्चात अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गए।
नैनपुर से राजा विश्वकर्मा की रिपोर्ट
No comments:
Post a Comment