BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
खर्राटों से परेशान हैं तो अपनाएं ये घरेलू उपाय, हमेशा के लिए खत्म हो जाएगी ये समस्या - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, December 13, 2021

खर्राटों से परेशान हैं तो अपनाएं ये घरेलू उपाय, हमेशा के लिए खत्म हो जाएगी ये समस्या



हम सब के घर में कोई न कोई ऐसा जरूर है, जो खर्राटे लेता है, खर्राटे लेने वाले इंसान तो सोता रहता है, लेकिन उसके आस-पास रहने वाले लोगों की नींद उड़ जाती है, लेकिन उसे इसका आभास भी नहीं होता. अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो ये खबर आपके काम की है. इस परेशानी को दूर करने के लिए कुछ घरेलू उपाय भी हैं, जिनके बारे में आज हम यहां बता रहे हैं.

खर्राटे की समस्या होने की वजह
खर्राटे की समस्या होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं. इसकी सबसे पहली वजह है मोटापा, नाक और गले की मसल्स का कमज़ोर हो जाना. इसके अलावा स्मोकिंग, रेस्पिरेटरी समस्या, लंग्स में प्रॉपर ऑक्सीजन ना पहुंचना और साइनस की समस्या भी खर्राटे आने की वजह बनती है.

खर्राटे की समस्या को दूर करने वाले असरदार उपाय (Effective remedies to get rid of snoring problem)

1. हरी इलायची

लायची एक ऐसी चीज है, जो आपके खर्राटे दूर करने में भी मदद कर सकती है. इसके लिए एक छोटी इलायची के दानों का पाउडर बना लें, अब उसे एक गिलास पानी में मिलाकर पीएं. ऐसा करने से खर्राटों की समस्या से छुटकारा मिल सकता है.

2. जैतून तेल
एक्सपर्ट्स कहते हैं कि जैतून के तेल को नाक में डालने से सांस लेने में समस्या नहीं होती है. हर रात सोने से पहले जैतून तेल की कुछ बूंदे नाक में डाल लेनी चाहिए. फिर धीरे-धीरे खर्राटे की परेशानी भी दूर हो जाएगी.

3. देसी घी
देसी घी भी एक ऐसी चीज है, जिसकी मदद से आप खर्राटे की समस्या से निजात पा सकते हैं. यदि हल्के गर्म घी की कुछ बूंदे नाक में डाली जाए तो खर्राटे की समस्या गायब हो जाएगी.

4. लहसुन
आप अपनी डाइट में लहसुन को जरूर शामिल करें, इससे खर्राटे की समस्या को दूर करने में हेल्प मिलती है.

5. वेट लॉस
मोटापे की वजह से शरीर में कई तरह की बीमारियां पनप सकती हैं. मोटापे की वजह से पूरे शरीर में चर्बी जमा हो जाती है, गले पर भी इसका असर होता है, गले पर अधिक फैट जमा हो जाए तो भी खर्राटे आने लगते हैं. लिहाजा यदि वजन कम कर लिया जाए तो खर्राटे की समस्या से राहत पायी जा सकती है.

No comments:

Post a Comment