मण्डला 25 दिसम्बर 2021
त्रि-स्तरीय
पंचायत आम निर्वाचन के लिए जिले भर में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा
रहे हैं। मतदाता जागरूकता के तहत अनेक नवाचारों के माध्यम से मतदाताओं को मताधिकार
का प्रयोग करने तथा अपने वोट के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसी क्रम में निवास
क्षेत्र में मतदान तथा मतदाता जागरूकता से संबंधित रैली निकालकर लोगों को मतदान के
प्रति जागरूक किया गया। रैली के उपरांत उपस्थित लोगों को नैतिक मतदान की शपथ दिलाई
गई। क्षेत्र में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए हस्ताक्षर अभियान भी संचालित किया
गया।
Tags
collector
Collector Harshika Singh
collector-mandla
collectorate
District Mandla
op
PRO
pro mandla