Breaking

revanchal times new

त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन हेतु मतदाता जागरूकता अभियान के तहत महाविद्यालय में युवा संवाद...






रेवांचल टाईम्स - मंडला त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के अवसर पर रानी दुर्गावती महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया गया जिसके तहत महाविद्यालय छात्र छात्राओं के साथ युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि सुनील दुबे मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के द्वारा युवाओं को पंचायत निर्वाचन प्रक्रिया की जानकारी दी गई जिसके तहत मतपत्र और ईवीएम मशीन के बारे में बताया गया इसके बाद छात्रों के बीच प्रश्नोत्तर कार्यक्रम रखा गया जिसमें यशवीर प्रकाश शिखा कुमरे नीरज पटेल विक्की पटेल के द्वारा सी ई ओ सर के माध्यम से अपनी जिज्ञासाओं का समाधान किया गया इस अवसर पर अधिक से अधिक मतदान करने हेतु  गांव के लोगों को प्रेरित करे दिया गया युवा संवाद में आजीविका मिशन से धर्मेंद्र मिश्रा के द्वारा युवाओं को संबोधित करते हुए मतदाता जागरूकता अभियान के लिए विभिन्न सोशल साइट का उपयोग करने के लिए युवाओं को समझाइश दी गई जिससे हमारा मत प्रतिशत बढ़े कार्यक्रम  कपिल तिवारी सहायक परियोजना अधिकारी जिला पंचायत डॉ राजेश चौरसिया डॉ डी पी मिश्रा , डॉक्टर एम के श्रीवास्तव , डॉ वी के चौरसिया ,डॉक्टर पी एल झरिया डॉ सीमा धुर्वे, डॉ राम कुमार चौरसिया की विशेष उपस्थिति रही इस अवसर पर एनएसएस के छात्रों को उत्कृष्ट कार्यों हेतु मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दुबे सर के द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया जिसमें लक्ष्मी प्रसाद झारिया अमन कुमार पटेल केशव कुमार आर्मो और सूर्या पटेल को दिए गए कार्यक्रम का सफल संचालन प्रोफेसर झरिया जी के द्वारा किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post