रेवांचल टाइम्स नैनपुर -- शासन निर्देशानुसार आज दिनाँक 24 दिसम्बर 2021 को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी द्वारा स्थापित सुशासन के उच्चतम मापदंडों के महत्व को प्रतिपादित करतेल हुए उनके जन्म दिवस 25 दिसंबर के एक दिन पूर्व 24 दिसंबर 2021 को सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया।इसी क्रम में नगर पालिका उपाध्यक्ष कासिम अली , प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी प्रेम कुमार चौटेल , पार्षद रमजान खान द्वारा नगर पालिका के समस्त कर्मचारियों को प्रदेश में सुशासन के उच्चतम मापदंडों को स्थापित करने के लिए सदैव संकल्पित रहने और शासन को अधिक पारदर्शी, सहभागी, जनकल्याण केंद्रित तथा जवाबदेह बनाने के लिए हर सम्भव प्रयास करने एवं प्रदेश के नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार लाने के लक्ष्य को पाने के लिए सदैव तत्पर रहने की शपथ दिलाई गई।
नैनपुर से राजा विश्वकर्मा की रिपोर्ट