जबलपुर। गौर चौकी अंतर्गत रेलवे लाइन के बगल में नीम के पेड़ से एक अधेड़ ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरु कर दी है।
पुलिस ने बताया कि आज सुबह सूचना मिली कि रेलवे लाइन के पास नीम के पेड़ से एक अधेड़ लटक रहा है। मौके पर जाकर देखा तो अधेड़ की मौत हो चुकी थी। प्रारंभिक कार्रवाई कर मृतक की शिनाख्ती के प्रयास करने पर पता चला कि उसका नाम दिलराज पटेल था, जो कि मूलत मझगवां का रहने वाला था। पिछले कुछ दिनों से दिलराज की मानसिक हालत ठीक नहीं थी, जिसके चलते वह गौर निवासी अपने दामाद के घर आया था और रविवार सुबह बिना बताए कहीं चला गया। परिजन तलाश में ही जुटे थे कि आज सुबह रेलवे लाइन के पास वह फांसी पर लटका हुआ मिला।
No comments:
Post a Comment