Breaking

revanchal times new

बिछिया पुलिस की कार्यवाही तेंदुए की खाल जप्त कर दो आरोपी गिरफ्तार




रेवांचल टाइम्स मंडला - अपराध क्रमांक 406/21  धारा 2 9 39 40 48 49 50 51 वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 गिरफ्तार आरोपी

1. गणेश दास पिता मानक दास अंधवाने उम्र 32 साल निवासी झान्गुल क्योंकि टाटी थाना खटिया जिला मंडला


2. संतोष किताबे साहू लाल यादव उम्र 30 साल निवासीपुलिस चौकी टाटरी थाना खटिया जिला मंडला


संक्षिप्त विवरण  मंडला पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत द्वारा समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को अपने अपने थाना/चौकी क्षेत्रों में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया हैं। साथ ही अपने थाना क्षेत्रों में वन्य प्राणियों के शिकार करने वाले व्यक्तियों के संबंध में सूचना एकत्रित कर कार्यवाही करने हेतू निर्देशित किया गया हैं। इसी तारतम्य में दिनांक 24.12.2021 को सूचना प्राप्त हुई की कुछ व्यक्तियों द्वारा तेंदुए का शिकार कर उसकी खाल मोटरसाइकिल में रखकर खटिया मोर्चा तरफ से अंजनिया होते हुए रायपुर जा जा रहे हैं। थाना प्रभारी बिछिया द्वारा प्राप्त सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए  बिछिया पुलिस टीम ने मोटरसाइकिल MP 51 mu  7491 को रोककर आरोपियों के बैग की तलाशी ली बैग मैं  जिसमें तेंदुए की एक खाल जप्त की गई पूछताछ बाद  आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया। मामले में विवेचना की जा रहीं हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post