BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
आजीवन कारावास की सजा सुनते ही जान देने की कोशिश.....जज के सामने ही पी लिया कीटनाशक! - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, December 31, 2021

आजीवन कारावास की सजा सुनते ही जान देने की कोशिश.....जज के सामने ही पी लिया कीटनाशक!




रेवांचल टाईम्स: मध्य प्रदेश के कटनी जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. दरअसल यहां एक नाबालिग से रेप और हत्या के दोषी को जैसे ही जज ने सजा सुनाई, वैसे ही दोषी ने जेब से कीटनाशक निकालकर पी लिया. फिलहाल हत्या के दोषी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है. वहीं इस घटना से सभी लोग हैरान हैं.

क्या है मामला
घटना कटनी के जिला कोर्ट की है. जहां पेशी पर आए बसंत कुशवाह उर्फ बब्बू को जज ने रेप और हत्या के मामले में दोषी ठहराया और आजीवन कारावास की सजा सुनाई. जैसे ही अदालत ने दोषी को सजा सुनाई, वैसे ही बसंत कुशवाहा ने जेब में रखी कीटनाशक की बोतल निकाली और पी ली. इससे अदालत में सभी लोग हैरान रह गए. आनन-फानन में बसंत को अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उसका इलाज चल रहा है.

बता दें कि नाबालिग पीड़िता और उसके पिता रात में अपने खेत की रखवाली करने गए थे. इसी दौरान बसंत कुशवाहा ने नाबालिग का अपहरण कर लिया. आरोप है कि बसंत ने नाबालिग के साथ बलात्कार कर उसी की चुन्नी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी. पीड़िता की लाश एक खेत में बरामद हुई थी. जिसके बाद जांच के आधार पर पुलिस ने बसंत को गिरफ्तार किया था. फिलहाल वह जमानत पर बाहर था.

No comments:

Post a Comment