BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
स्वच्छता अभियान की बम्हनी नगर परिषद खुद उड़ा रहे नियमोँ की धज्जियां... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, December 31, 2021

स्वच्छता अभियान की बम्हनी नगर परिषद खुद उड़ा रहे नियमोँ की धज्जियां...





रेवांचल टाईम्स - मंडला जिले के अंतर्गत आने वाली बम्हनी नगर परिषद द्वारा स्वच्छता अभियान बहुत जोरों शोरों से चलाया जा रहा है लेकिन स्वच्छता में कोई सुधार नजर नहीं आ रही है ऐसे ही एक मामला सामने आया है कि जहां माता जी का मंदिर है उसी के सामने मछली मार्केट लगा कर मछली बेची जा रही है मछलियों को काट कर मछलियां के अंदर से निकलने वाले गंदगी को मंदिर के पास में ही फेंक दिया जाता है सुवह सुवह मंदिर में पूजा करने जाने वाली महिलाओं को इस गंदगी का सामना करना पड़ता है बीच रोड में ही मछलियों के टुकड़े व मछलियों से निकलने वाली गंदगी फेंक दी जाती है बम्हनी नगर परिषद के अधिकारी का भी इस ओर कोई ध्यान नहीं है लोगों की मांग है कि उस जगह से मछली मार्केट को हटाया जाए व उस जहग से मछली बेचना बंद किया जाए आखिर नगर परिषद द्वारा मछलियों को कहीं और जगह बेचने के लिए प्रस्ताव जारी क्यों नहीं किया जा रहा आखिर नगर परिषद द्वारा कार्यवाही क्यों नहीं की जा रही ।

दिनांक 25/12/2021 सुबह से नगर परिषद द्वारा स्वच्छता को लेकर रैली निकाली गई थी जो की पूरे बम्हनी नगर में भ्रमण किया गया था नगर  परिषद अधिकारी भी उस रैली में शामिल थे अधिकारियों द्वारा भी कचड़े उठाए जा रहे थे लेकिन जहां मछली बेची जाती है उस जगह अधिकारी द्वारा ब्राह्मण क्यों नहीं किया गया जहां मछलियों की गंदगी पड़ी रहती है उसी के पास में ही नगर परिषद का कार्यालय भी है साफ दिखाई दे रहा है कि नगर परिषद के द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है उसी जगह शराब की बोतलों से लेकर हर प्रकार की गंदगी फैली हुई है साथ में नगर परिषद खुद महामारी को कर रहे आमंत्रित बम्हनी नगर परिषद के अधिकारियों का भी कोई ध्यान नहीं है लगता है स्वच्छता की ओर बम्हनी नगर में नगर परिषद द्वारा स्वच्छता अभियान बहुत जोरों शोरों से चल रहा है लेकिन स्वच्छता में कोई भी सुधार नजर नहीं आ रही है।

No comments:

Post a Comment