रेवांचल टाइम्स - मंडला में संदिग्ध अवस्था में मिला था तेंदुए का शव ,जिसका अंतिम संस्कार, मोहगांव प्रोजेक्ट कॉलोनी में हुआ था,
मनादेई इमालिगोह्न भाटिया टोला रोड पर जंगल के पास ग्रामीणों को तेंदुआ का शव मिला था. जिसकी जानकारी ग्रामीणों ने वन विभाग को दी थी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुच तेंदुए का शव को कब्जे में लेकर जबलपुर से डॉग स्कॉट को बुलवाकर आसपास के एरिया का सर्चिंग की गई जिसके बाद पोस्टमार्टम कराकर वन विभाग के आला अधिकारियों की उपस्थिति में अंतिम संस्कार मोहगांव प्रोजेक्ट कॉलोनी के परिसर में किया गया। फिलहाल वन विभाग ने एक टीम गठित कर मामले की जांच की गई जिसमें छह संदिग्धों से पूछताछ की गई जिन्होंने अपना जुर्म कबूल किया ओर बताया कि शिकार करने के उद्देश्य से हाईटेंशन लाइन से जी आई तार लगाकर करंट फैलाया गया था, ओर करंट की चपेट में आने से तेंदुए की मौत होना पाया गया है छह आरोपियों को हिरासत में लेकर न्यायालय में पेश किया गया है,
रेवांचल टाइम्स मंडला से प्रदीप दुबे
No comments:
Post a Comment