रेवांचल टाइम्स नैनपुर -रेलवे के विश्वस्त सूत्रों की जानकारी के अनुसार दिनांक 5 दिसंबर 21 को सुबह 10:30 बजे नैनपुर से चिरईडोंगरी को ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर केंद्रीय इस्पात एवं ग्रामीण राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते रवाना करेंगे । वही इस कार्यक्रम में दिल्ली से माननीय रेल राज्य मंत्री श्री रावसाहेब दादाराव दानवे कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल होंगे। इसकी पूरी तैयारी कर ली गई है। वहीं इस कार्यक्रम को सही रूप देने के लिए आज दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से एक टीम नैनपुर पहुंच रही हैं। जो कल के कार्यक्रम की पूरी तैयारी करेगी। वही ब्रॉड गेज रेलवे संघर्ष समिति जबलपुर से गोंदिया एवं मंडला से गोंदिया जबलपुर ट्रेन चालू ना होने के कारण केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते का ज्ञापन देकर विरोध दर्ज करेगी।इस आशय की जानकारी ब्रॉडगेज रेल संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दी है। जैसे कि डीआरएम नागपुर मनिंदर सिंह उप्पल ने पिछले अपने नैनपुर निरीक्षण कार्यक्रम में बताया था कि नैनपुर से चिरईडोंगरी चलाने के लिए यह ट्रेन रेल मंत्रालय से कुछ समय पहले से अप्रूवल पड़ी हुई थी। लेकिन कम दूरी होने के कारण वह ट्रेन नहीं चलाई जा रही थी। उसी ट्रेन को अब फग्गन सिंह कुलस्ते हरी झंडी दिखाकर मंडला जिले की जनता के सामने अपनी साख और सम्मान बचाने की कोशिश करेंगे।
क्योंकि 5 दिसंबर को ही जबलपुर से नैनपुर के लिए जबलपुर सांसद राकेश सिंह हरी झंडी दिखाकर ट्रेन की शुरुआत करेंगे। जो कि लंबे समय से इस क्षेत्र की मांग रही है। सांसद राकेश सिंह के प्रयास से यह जबलपुर से नैनपुर की ट्रेन चालू हो पा रही है। जानकारी के अनुसार यह दोनों अलग-अलग जोन पश्चिम मध्य रेलवे एवं दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे कार्यक्रम अलग-अलग रूप से संपन्न होंगे। जबलपुर से नैनपुर की ओर ट्रेन का शुभारंभ जबलपुर के बड़ी रेलवे स्टेशन से 5 दिसंबर 21 को सुबह 11 बजे हरी झंडी दिखाकर सांसद राकेश सिंह ट्रेन को रवाना करेंगे। वहीं केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते सुबह 10:30 बजे नैनपुर से चिरईडोंगरी के लिए हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना करेंगे।।
नैनपुर से राजा विश्वकर्मा की रिपोर्ट
No comments:
Post a Comment