Breaking

revanchal times new

मंडला से जल्द चालू हो पैसिंजर ट्रेन...





रेवांचल टाईम्स - मंडला मुख्यालय से पैसिंजर ट्रेन चलाने की मांग को लेकर तमाम संगठन काफी दिनों से धरना प्रदर्शन करतें आ रहे हैं। आज इसी तारमत्म्य में जिले के

मानव अधिकार संगठन व हम फाउंडेसन के द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर बाइक रैली निकालकर जल्द से जल्द मंडला से नैनपुर तक की पैसेंजर ट्रेन चलायें जानी की मांग की हैं। साथ ही आंदोलन कर्ताओं ने कहा जिले में दो सांसद व तीन विधयाक हैं उसके बावजूद भी ये लोग मंडला से नैनपुर तक एक पैसिंजर ट्रेन चालू नही करवा पा रहें। जो बड़े ही दुर्भाग्य की बात है। अगर हमारी मांगो को जल्द पूर्ण नही किया गया तो हम उग्र आंदोलन के लिऐ मजबूर होंगे जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।। 



रेवांचल टाइम्स मंडला से प्रदीप दुबे

Post a Comment

Previous Post Next Post