Breaking

revanchal times new

मोहब्बत में दगा: प्रेमी से खफा युवती ने लगाई फांसी








रेवांचल टाइम्स  - मंडला  बम्हनी बंजर थानांतर्गत ग्राम सिलगी में आज सुबह ईमली के पेड़ पर युवती का फांसी में लटका शव मिला सिलगी पंचायत के पोषक ग्राम खारी के धर्मेन्द्र चंद्रोल ने बताया कि लगभग 6 बजे में अपनी मवेशियों को लेकर इधर निकल रहा था तभी दूर से पेड पर युवती के शव को देखा चूंकि नजदीकी गाँव के होने के मैं पहचान गया और तुरंत उनके घरवालों को जानकारी दी बतादें कि पूरा मामला प्रेम प्रसंग से जुडा हुआ है और 

  पीडिता व्दारा कुछ दिन पहले बम्हनी थाने में शिकायत दर्ज कराई गई और बताया की आरोपी विनय उइके पिता भंगी उइके उम्र 27 साल निवासी ग्राम खारी को करीब चार साल से में उसे जानती हूँ। करीब एक डेढ साल से हमारे बीच प्रेम संबंध है, विनय मुझसे लगातार मोबाईल मे बात-चीत करता है। इसी साल 2 जनवरी 2021 को विनय मुझे अपने घर मिलने बुलाया था जब में उसके घर पहुची तो घर पर कोई नही था, विनय मेरे साथ जबरन गलत काम (बलात्कार) करने लगा मैने मना किया तो मुझे शादी करने की बात कहने लगा। जिसके बाद से विनय लगातार मेरे साथ शादी का प्रलोभन देकर गलत काम (बलात्कार) किया है। सिंतबर 2021 मे जब मैने विनय से शादी करने का कहा तब विनय शादी करने को मना कर दिया और कहा कि थाना मे रिपोर्ट करी तो तुझे जान से मार दूगां। जिसकी लिखित शिकायत पीडिता ने बम्हनी थाने में दर्ज कराई. पीडिता की शिकायत पर थाना बम्हनी में अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। आरोपी विनय उइके को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय के आदेशानुसार जिला जेल मंडला में निरूध्द है 

लडके के जेल जाने के बाद ही युवती ने घर में फांसी लगाने का प्रयास किया पर युवती के भाई द्वारा छप्पर तोड कर उसे बचा लिया गया परंतु युवती द्वारा आज पुनः शौच के बहाने घर बाहर जाकर ईमली के पेड पर लटक कर अपना जीवन समाप्त कर  लिया युवती के भाई ने बताया कि मेरी बहन शादी को लेकर परेशान थी दूसरी तरफ सवाल कि युवती द्वारा युवक के खिलाफ शिकायत कर जेल भिजवा दिया गया तो फिर स्यंव के द्वारा आत्महत्या जैसा आत्मघाती कदम क्यों उठाया गया हांलाकि बम्हनी पुलिस मामले की जांच में जुट गई

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new