BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
विधायक दिनेश राय मुनमुन द्वारा आयोजित चौपाल पर चर्चा कार्यक्रम संपन्न...... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, December 17, 2021

विधायक दिनेश राय मुनमुन द्वारा आयोजित चौपाल पर चर्चा कार्यक्रम संपन्न......





रेवांचल टाईम्स - सिवनी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत उत्पन्न विभिन्न विभागीय समस्याओं के निदान हेतु विधायक  दिनेश राय मुनमुनके नेतृत्व मे  किसान बंधुओं की उपस्थिति मे विभागीय अधिकारियों के साथ चौपाल मे चर्चा कार्यक्रम संपन्न हुआ।जिला मुख्यालय सिवनी बारापत्थर क्षेत्र मे स्थित राशि लान मे विधायक  दिनेश राय मुनमन के नेतृत्व मे आयोजित चौपाल पर चर्चा कार्यक्रम मे विधानसभा क्षेत्र से आये किसान बंधुओं द्वारा क्षेत्र मे आ रही बिजली समस्या, पेंच नहर को समय पर पूर्ण न करना, नहर का पानी अंतिम टेल तक न छोडा जाना, खाद की समस्या, धान खरीदी केंद्रों मे हो रही परेशानियों के साथ ही धीमी गति से चल रहे रेल्वे निर्माण कार्यों को लेकर चर्चा के माध्यम से अपनी-अपनी समस्याओं को रखा गया। इस दौरान उपसंचालक कृषि विभाग  मोरिस नाथ , उपायुक्त सहकारिता  अखिल निगम  इफ्को मैनेजर  अनिल बिरला डीएमओ  नितिन भालेकर फुड विभाग से  शैलेष शर्मा डिप्टी चीफ इंजीनियर रेलवे नैनपुर लावनकर  एमपीईबी एस ई पी के मिश्रा  ईई सिवनी एम एल साहू, ईई लखनादौन राजेश धुर्वे  जलसंसाधन विभाग मुख्य अभियंता शिशिर कुशवाहा कार्यपालन यंत्री राजकुमार भलावी  अनुविभागीय अधिकारी दिव्या चौकसेअनुविभागीय अधिकारी  चंद्रशेखर सदाफल अनुविभागीय अधिकारी रिषभ साहू उपयंत्री प्रमोद हलदे  द्वारा किसान बंधुओं की समस्याओं गंभीरतापूर्वक सुना जाकर निराकरण करने की बात कही गयी। चौपाल कार्यक्रम के समापन पर विधायक  दिनेश राय मुनमुन ने उपस्थित अधिकारियों से कहा कि विधानसभा क्षेत्र के हमारे किसान बंधुओं की सभी समस्याओं का निराकरण समय सीमा पर करें। किसान बंधुओं को किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो इस पर ध्यान दिया जावे। इसके साथ ही विधायक  दिनेश राय मुनमुन द्वारा चौपाल कार्यक्रम मे आये किसान बंधुओं, पत्रकार गणों एवं अधिकारियों का आभार व्यक्त किया गया।



No comments:

Post a Comment