रेवांचल टाईम्स: केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण
विकास राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते का 18 दिसम्बर को मंडला आगमन हो रहा है। निर्धारित
कार्यक्रम के अनुसार श्री कुलस्ते 18 दिसम्बर को सायं 5
बजे भिलाई से रवाना होकर रात्रि 8 बजे मंडला पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। वे रात्रि 9:30 बजे मंडला से जेवरा के
लिए प्रस्थान करेंगे तथा रात्रि 10:30 बजे जेवरा पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे। केन्द्रीय
इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री 19 दिसम्बर को प्रातः 10
बजे जेवरा से मंडला के लिए रवाना होंगे तथा 11 बजे मंडला पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे।
श्री कुलस्ते 19
दिसम्बर को दोपहर 3:30
बजे मंडला से जबलपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
No comments:
Post a Comment