रेवांचल टाइम्स - विकल्प और हेल्प स्टार फाउंडेशन द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण और जागरूकता हेतु बिछिया में प्रति रविवार शिविर का आयोजन किया जा रहा है| शिविर में मौजूद अनुभवी चिकित्सकों से कोई भी अपनी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को साझा कर उचित मार्गदर्शन और इलाज प्राप्त कर सकता है| इसके अलावा देश के एम्स पीजीआईएस जैसे सुप्रसिद्ध अस्पतालों में सेवा देने वाले विशेषज्ञ चिकित्सकों से वीडियो कांफ्रेंसिंग द्वारा गंभीर से गंभीर बीमारियों पर भी परामर्श हो सकेगा| माताओं और बहनों की स्वास्थ समस्याओं के लिए स्त्री रोग विशेषज्ञ शिविर में उपलब्ध रहेगी|
शिविर 12:00 बजे से 5:30 बजे तक चलेगा, शिविर के शुभारंभ अवसर 12:00 से 1:00 बजे आपकी गरिमामय उपस्थिति अपेक्षित है। कृपया आमंत्रण को स्वीकार कर परिवार और मित्रों सहित कार्यक्रम में उपस्थित होने का कष्ट करें।
शिविर का लाभ लेने आधार कार्ड साथ लावे. धन्यवाद !
स्थान : सेहत सेंटर बिजली ऑफिस और तहसील कार्यालय के बीच भड़ंगा बिछिया मंडला
दिनांक : 19 दिसंबर 2021
No comments:
Post a Comment