रेवांचल टाइम्स - अजनियां गुरुवार को बालक प्राथमिक शाला करिया गांव मे सरपंच श्रीमती रामप्यारी सैयाम की उपस्थिति में शिक्षिका श्रीमती मीना साहू व शिक्षक शिव कुमार पटेल ने स्वयं के व्यय से बच्चों को पाठ्य सामग्री का वितरण किया। पाठ्य सामग्री के रूप में सभी बच्चों को कापी, पेन, पेंसिल, शार्पनर, रबर, स्लेट, लंच बॉक्स का वितरण किया गया उक्त अवसर पर ग्राम की सरपंच श्रीमती रामप्यारी सैयाम थी इस अवसर पर सरपंच द्वारा दिनभर विद्यालय में रहकर विद्यालय की पढ़ाई व अन्य गतिविधियों का अवलोकन किया गया उक्त अवसर पर स्कूल की साफ सफाई एवं बच्चों के द्वारा शिक्षक के सहयोग से शैक्षणिक सामग्री तैयार की गई जिसकी प्रसंशा सरपंच द्वारा की गई। विद्यालय की शिक्षिका श्रीमती मीना साहू जो कि ट्राइबल वेलफेयर टीचर्स एसोसिएशन जिला इकाई महिला विंग की जिला अध्यक्ष हैं उन्होंने रविवार के दिनों में भी शाला संचालन कर कोरोना में पिछड़े बच्चों के शैक्षणिक स्तर के सुधार के लिए प्रयासरत हैं इनकी संस्था को एसोसिएशन के प्रांत अध्यक्ष डीके सिंगौर एवं उनकी टीम बिछिया बीआरसी माखन सिंह चौहान की उपस्थिति मे ग्रीन व्हाइट बोर्ड एवं अन्य शैक्षणिक सामग्री प्रदाय की गई है।
Thursday, December 9, 2021
Home
india
Kariyagaon School
madhya madhya pradesh
mandla
Top
करियागांव स्कूल के बच्चों को बांटी गई पाठ्य सामग्री : बच्चे हुए खुश
करियागांव स्कूल के बच्चों को बांटी गई पाठ्य सामग्री : बच्चे हुए खुश
Tags
# india
# Kariyagaon School
# madhya madhya pradesh
# mandla
# Top
Share This
About digital bharat
Top
Labels:
india,
Kariyagaon School,
madhya madhya pradesh,
mandla,
Top
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper
No comments:
Post a Comment