Breaking

revanchal times new

कोरोना के नए वैरिएंट को देखते हुये विशेष सर्तकता बरतें - बिसाहूलाल सिंह

 



खाद्य मंत्री ने शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन हेतु किया निर्देशित

 

रेवांचल टाईम्स :खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री  बिसाहूलाल सिंह ने निर्देशित किया है कि मध्यप्रदेश में बढ़ते कारोना के मरीज एवं सीमावर्ती राज्यों में नये वैरिएंट के मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुये विशेष सर्तकता बरतें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान कोरोना के नए वैरिएंट को नियंत्रित करने हेतु लगातार निर्देशित कर रहे हैं। इस हेतु जिले की सभी स्वास्थ्य सेवाएं चाक-चौबंद्ध रखें।

प्रभारी मंत्री ने कहा कि कोरोना संक्रमण की सैंपलिंग बढ़ाई जाये, दवाओं की उपलब्धता पर्याप्त मात्रा में रहे। सभी तरह की दवाएं-इंजेक्शन का स्टॉक की उपलब्धता को बनाये रखें। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में ऑक्सीजन और बिस्तरों की संख्या को बढ़ाया जाये। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी संक्रमित संदिग्ध लोगों को आइसोलेट करें। कोविड को कंट्रोल करना हमारी प्राथमिकता में होना चाहिए, कोई भी व्यक्ति बिना टीका लगवाए न रहे। इसका शत - प्रतिशत पालन करें।

प्रभारी मंत्री श्री सिंह ने कहा कि सेकण्ड डोज़ का टारगेट समय पर पूरा करें। यह भी सुनिश्चित करें कि जिला 100 प्रतिशत वैक्सीनेशन की श्रेणी में आ जाये। सरकार द्वारा फिलहाल किसी तरह के कार्यक्रम पर प्रतिबंध अभी नहीं लगाया जा रहा है। लेकिन फिर भी सजग और सतर्क रहकर आम जनता से मास्क लगाने और दो गज की दूरी बनाए रखने का कड़ाई से पालन कराये जाये। कोरोना गाइड लाईन का शतप्रतिशत पालन कराया जाये।

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new