Breaking

revanchal times new

EOW के छापे में करोड़पति निकला समन्वय अधिकारी.....



जबलपुर EOW की टीम ने आज बालाघाट जिले के जनपद पंचायत खैरलांजी में समन्वय अधिकारी के पद पर पदस्थ रमेश कुमार पटले के घर पर छापा मारा। कार्रवाई में अभी तक 1 करोड़ से ज्यादा की काली कमाई उजागर हुई है। जानकारी के मुताबिक समन्वय अधिकारी जनपद पंचायत खैरलांजी में पदस्थ रमेश कुमार पटेल 1988 को ग्राम सहायक के पद पर नियुक्त हुए थे। जो की वर्तमान में पदोन्नत होकर समन्वय अधिकारी जनपद पंचायत खैरलांजी जिला बालाघाट में पदस्थ है।

अभी तक जाँच में रमेश कुमार पटले की वेतन से आय करीब 35 लाख रुपए होनी थी पर जाँच में करीब 1 करोड़ 23 लाख रूपए की संपत्ति उनके पास मिली है। EOW जबलपुर की टीम ने आज सुबह एसपी देवेंद्र प्रताप सिंह राजपूत के निर्देश पर रमेश कुमार पाटले के घर गंगोत्री कॉलोनी बारह सिवनी जिला बालाघाट छापामार कार्यवाही की है। ईओडब्ल्यू की जांच अभी जारी है।

अभी तक मिली इतनी संपति

  • वारासिवनी मैं गंगोत्री कॉलोनी में 24 वर्ग फीट मैं निर्मित मका
  • गंगोत्री कॉलोनी वारासिवनी में पत्नी के नाम 24 वर्ग फीट का एक प्लाट जिसमें कमर्शियल कंपलेक्स बना है.
  • गंगोत्री कॉलोनी में पत्नी के नाम 24 वर्ग फीट का एक प्लांट
  • गंगोत्री कॉलोनी 12 सिवनी में ही पत्नी के नाम 2880 वर्ग फीट का एक और प्लाट|
  • ग्राम गर्रा में 15 स्क्वायर फीट का प्लॉट
  • 12 सिवनी में 0.22 हेक्टेयर का प्लाट
  • एक मोटरसाइकिल MP 50 MR 6714
  • एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस मैं 6 लाख, 92 हजार रुपए का निवेश
  • सहारा इंडिया में 8 लाख, 65 हजार रुपए का निवेश

Post a Comment

Previous Post Next Post