Breaking

revanchal times new

दिव्यांग दिवस पर दिव्यांग बच्चों को मोमेन्टों और मैडल प्रदान कर किया सम्मानित...

 



रेवांचल टाईम्स - दिनांक 3 दिसंबर 2021 दिन शुक्रवार को दिव्यांग दिवस के अवसर पर सेवा ही संकल्प गु्रप के द्वारा न्यायाधीश श्री प्रकाश उईके के मार्गदर्शन में उनकी टीम के सदस्यों द्वारा कलेक्टर कार्यालय के सामने जवाहर ग्राउण्ड में दिव्यांग जनों के सांस्कृतिक कार्यक्रम में पहुॅचकर इन दिव्यांगजनों का मनोबल बढ़ाने के उद्देश्य से विजेता बच्चों को मोमेन्टों एवं सांत्वना पुरूस्कार देकर सम्मानित किया गया । सम्मान पाकर बच्चों ने संस्था एवं श्री प्रकाश उइके के प्रति आभार व्यक्त किया । इस अवसर पर श्रीमती अलका शुक्ला, समाज सेवी संतोषी गजभिये, आराधना शुक्ला, नीता साहनी, दीपमाला जोसफ, संदीप अग्निहोत्री, हरीश साहू, स्टेला अल्वर्ट, युवराज ईवनाती, संजय लारोकर एवं अनिल गजभिये सहित टीम के अन्य सदस्य उपस्थित थे ।

Post a Comment

Previous Post Next Post