Breaking

revanchal times new

ब्रेकिंग न्यूज़.... भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी जर्जर पुलिया...आनज से भरा ट्रक पुलिया में जा धसा



रेवांचल टाईम्स :बिछिया जनपद के ग्राम इमलिया पंचायत मे जर्जर पुलिया भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी पुलिया आनज से भरा ट्रक पुलिया गुणवत्ता बिहीन होने के कारण अनाज से भरा ट्रक जा धसा पुलिया में जिसमें कुछ अनाज खराब हो चुका है वाहन चालक के पैर पर चोटे आई हुई हैं जिसमें ड्राइवर को चलने में काफी तकलीफ है ग्रामीणों के द्वारा बताया जाता है कि 1 साल पहले विधायक नारायण सिंह पट्टा को क्षतिग्रस्त  पुलिया के बारे में विधायक को लिखित आवेदन एवं मौखिक जानकारी दी गई थी लेकिन 1 साल गुजर जाने के बावजूद भी शासन प्रशासन जर्जर पुलिया को नजरअंदाज करते रहे लेकिन आज गरीबों को बांटने के लिए राशन से भरा ट्रक पुलिया से गुजरा तो ट्रक जा धासा पुलिया मे कुछ खराबी ट्रक मैं भी आई हुई है, वही देखा जा रहा है कि स्कूली छोटे-छोटे बच्चे नदी को क्रॉस  कर जान जोखिम में डाल रहे हैं पुलिया का निर्माण जल्द से नहीं किया गया तो स्कूली बच्चों को भारी परेशानियों का सामना करना पढ़ रहा है  छोटे-छोटे बच्चों की जान जाने डर लगा रहेगा, पुल टूटने की वजह से उस रास्ते में आने वाले लगभग 10-15 गांव  का आवागमन अवरुद्ध हो चुका है, अगर गांव में किसी की तबीयत खराब हो जाए इमरजेंसी में एंबुलेंस भी नहीं पहुंच पाएगा

Post a Comment

Previous Post Next Post