थाना प्रभारी मदनमहल श्री नीरज वर्मा ने बताया कि आज दिनॉक 8-12-21 को राजकिशोर कुशवाहा उम्र 33 वर्ष निवासी ग्राम कैथी उचेहरा जिला सतना ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि वह डेरी का काम करता है। दिनॉक 6-12-21 को क्रीम वाली मशीन लेने के लिये मैहर से जबलपुर आया था अपनी पैंट की जेब में 15 हजार रूपये रखे थे । शास्त्री ब्रिज के पास दूध की केन खरीदने के के बाद दमोहनाका जाने के लिये एक आटो मे बैठा जिसमें ओ साथ एक और साथी था, आटो वाला ब्लूम चौक से एमएलबी चौराहे के तक ले गया एवं बोला कि और सवारी नहीं है अब मै आगे नहीं जाउंगा, किसी और आटो मे बैठकर जाओ एैसा कहते हुये उसे आटो से उतार दिया तथा तुरंत वहॉ से आटो लेकर तेजी से भाग गया, आटो से उतरने के बाद उसे एहसास होने पर चैक किया तो जेब मे रखे नगद 15 हजार रूपये गायब थे। आटो मे नम्बर एमपी 20 आर 9391 लिखा था फिर वह मैहर सतना जरूरी काम होने से चला गया था, आज वापस जबलपुर आया है।। रिपोर्ट पर धारा 379 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर सरगर्मी से तलााश करते हुये आटो चालक मोह. इरफान पिता शफी उर्ररहमान उम्र 24 वर्ष निवासी आजाद नगर मोहरिया को अभिरक्षा में लेते हुये पूछताछ करने पर अपने साथी अमन चौधरी के साथ मिलकर घटना करना स्वीकार किया, अमन चौधरी पिता बालमुकंद चौधरी उम्र 25 वर्ष निवासी कमला भण्डार के पीछे अधारताल को अभिरक्षा में लेते हुये आरोपियों की निशोदेही पर चुराये हुये नगद 15 हजार रूपये एवं घटना मे प्रयुक्त आटो जप्त करते हुये दोनों आरोपियेां को प्रकरण में विधिवत गिरफ्तार कर मान्नीय न्यायालय के समक्ष पेश करते हुये न्यायिक अभिरक्षा मे जेल भेज दिया गया।
जेब कटी करने वाले आरोपी आटो चालक एवं आटो चालक का साथी गिरफ्तार, चुराये हुये नगद 15 हजार रूपये एवं आटो जप्त
bydigital bharat
-
0