रेवांचल टाईम्स - पुलिस की तत्परता से चोरी हुआ आरोपियों सहित ट्रक भी पुलिस ने बरामद कर ली वही पंजीबद्ध अपराध क्र.- अपराध क्रमांक 157/2021 धारा 379 ताहि ।
1- बन्टू उर्फ वसीम खान पिता मकसूद खान उम्र 37 साल साकिन जुझारी थाना कुण्डम ।
2- राजू रजक पिता राजकुमार रजक उम्र 38 साल निवासी देवरी कला जिला सिवनी ।
जप्त मश्रुकाः- बरामद ट्रक क्रमाँक MP 20 GA 0770 कीमती 13,00,000 रूपये ।
घटना का संक्षिप्त विवरणः-* दिनांक 13.12.2021 की रात्रि में डायल 100 में आशीष सेन द्वारा सूचना दी गई कि आवेदक राहुल दुबे का ट्रक चालक सुशील कुमार उलाड़ी जबलपुर से ट्रक लेकर गया था जो ग्राम कूम्हा में चाय पीने के लिये उतरा था तब 02 अज्ञात व्यक्ति ट्रक चुरा कर ले गये। घटना की सूचना प्राप्त होने पर सूचना वरिष्ट अधिकारियों को अवगत कराया गया तथा थाना टिकरिया मे अपराध क्रमांक 157/2021 धारा 379 ताहि का कायम कर पुलिस अधीक्षक मंडला श्री यशपाल सिंह राजपुत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंडला श्री गजेन्द्र सिंह कंवर के निर्देशन तथा एसडीओपी निवास सुश्री आकांक्षा परस्ते के मार्गदर्शन प्राप्त कर थाना प्रभारी टिकरिया निरी माधव सिह ठाकुर द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये उनि संजीव उइके के नेतृत्व में टीम बनाकर चोरी गये ट्रक क्रमाँक MP 20 GA 0770 की बरामदगी हेतु टीम को रवाना किया गया जो पुलिस टीम, सायबर सेल तथा महाराजपुर थाना की संयुक्त पुलिस टीम की मदद से नेशनल हाईवे 30 में नाका बंदी कर गाजीपुर पेन्ट्रोल पम्प के पीछे चंद घंटे के अंदर ही 06 चक्का ट्रक क्रमाँक MP 20 GA0770 कीमती 13,00,000 रूपये को बरामद कर लिया गया ।
उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी टिकरिया निरी माधव सिह ठाकुर , उनि संजीव उईके,उनि बबीता पहाडे़ थाना महाराजपुर, प्र.आर. मनोज सेन , आर. देवेन्द्र धुर्वे , आऱ. रोहित सिंगौर, आऱ. रंजीत मरठे, आर. रमेश,आर. प्रियांश पाठक थाना महाराजपुर व सायबर सेल मण्डला से सुरेश भटेरे की विशेष भूमिका रही ।
संवाददाता बेनी लाल सिंगरौरे
No comments:
Post a Comment