क्यों नही गये द्वियांग्त परिवार वालों से मिलने क्या जिला अध्यक्ष ने नही दी जानकारी।
रेवांचल टाईम्स-यहां सिर्फ कांग्रेस के नवनिर्मित कांग्रेस कार्यालय का उद्धघाटन करने आऐ थे पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ।
वर्षों से कांग्रेसी सहित कमलनाथ के चाहने वाले कार्यकरताओं को था इंतजार जो अब पूरा हो पाया, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का कांग्रेसियों ने किया जगह जगह स्वागत किया।
ग्राम कंडिपार मे पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का विमान उतारा गया जहा से कंडिपार से बींझावाडा , लूघरवाडा होते हुऐ ज्यारत नाका से कांग्रेस भवन तक पहुंचे। नवनिर्मित कांग्रेस भवन चार मंजिला है कांग्रेस भवन जिसका नाम पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी के नाम पर रखा गया है चार मंजिला कांग्रेस भवन मे प्रांगण में पूज्य बापू महात्मा गांधी जी की प्रतिमा, सबसे निचे के तल पर कांप्लेक्स बना है प्रथम तल में स्व. श्रीमती इंदिरा गांधी जी, पूर्व केन्द्रमंत्री स्व. सुश्री विमला वर्मा जी, पूर्व राज्यपाल स्व. श्रीमती उर्मिलासिंह जी की प्रतिमा स्थापित है प्रथम तल स्वतंत्रता संग्राम में शहीद जिले के आदिवासियों के लिये समर्पित है। द्वितीय तल पर पूर्व त्रिविभागीय मंत्री ठा. हरवंशसिंह जी की आदमकद प्रतिमा एवं बैठक हाल है, तृतीय तल अभी खाली है ।
राजनीतिक कार्यक्रमों मे दल अपने कार्यकर्ताओं को तो अधिक संख्या में बुला लेते है मगर उससे आम जनता को आवागमन में होने वाली समस्या का ख्याल नहीं रखा जाता। सिवनी जबलपुर रोड स्थित बने नवनिर्मित कांग्रेस भवन के सामने ही कांग्रेस ने पंडाल बना लिया और एक तरफ का रोड बंद हो गया। जहां स्कूली बच्चों के साथ ही आम जनता को ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ा, कई लोग इस जाम से घायल होते भी देखें गए।
नही रहा कोरोना का डर हो गया कार्यक्रम
ना ही मास्क, ना सोसल डिस्टेंसिंग ना ही किसी तरह का कोरोना प्रोटोकाल का ख्याल रखा गया हालांकि राजनीतिक दलों के लिए कोरोना प्रोटोकॉल कहां मायने रखता है वह तो गांव से आने वाले ग्रामीणों और आम जनता ओं के लिए होता है , ऐसे कार्यक्रमों के लिए यह सब आम बात है , प्रशासन भी अमूमन नेताओं के साथ अति सम्मान जनक रवैया अपनाते दिखाई देता है।
क्यों नही गये कमलनाथ द्वियांग्त परिवार वालो से मिलने
सिवनी के वरिष्ठ कांग्रेस नेता जिनका पिछले दिनों निधन हो गया था स्वर्गीय दिलिप बघेल जो कि कांग्रेस पार्टी के मंडी अध्यक्ष रहें है और उन्होंने जीवन भर कांग्रेस पार्टी में अपना विशेष योगदान दिया ।वही कांग्रेस के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय सुनील शर्मा जी का भी पिछले दिनों स्वर्गवास हो गया था वह भी कांग्रेस के सिपाहीयों मे गिने जाते थे और उन्होंनेहोंने भी कांग्रेस पार्टी को अपना जीवन भर भरपूर योगदान दिया था।
रेवांचल टाईम्स के साथ विनोद दुबे की रिपोर्ट
No comments:
Post a Comment