Breaking

revanchal times new

शादी समारोह में ब्लास्ट, एक की मौत



जबलपुर। खमरिया थाना क्षेत्र में ग्राम राठौरी में चल रहे शादी समारोह के दौरान उस वक्त हड़कंप मच गया जब अचानक ही कॉफी की मशीन तेज धमाके के साथ फट गई| फटने के बाद कॉफी मशीन के परखच्चे उड़ गए| हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक नाबालिक लड़की घायल हुई है| घटना के बाद शादी समारोह की खुशियां मातम में बदल गई और सभी लोग दुख में डूब गए।

खमरिया पुलिस ने बताया कि ग्राम रिठौरी में सीताराम बंजारा के यहां शादी समारोह का कार्यक्रम चल रहा था|रात करीब 11:00 बजे सभी लोग समारोह में खुशियां मना रहे थे तभी अचानक कॉफी की मशीन में तेज धमाके के साथ ब्लास्ट हो गया|धमाका होते ही शादी समारोह में भगदड़ मच गई और लोग सकते में आ गए|जब तक लोग कॉपी की मशीन में ब्लास्ट होने की बात समझ पाते तब तक कई लोग खून से लथपथ होकर घायल हो चुके थे|अचानक हुई इस घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल ही घायलों को उपचार के लिए पास के अस्पताल पहुंचाया।

हादसे में घंसौर निवासी गोपाल बंजारा की मौत हो गई है, जबकि अंशिका बंजारा की हालत गंभीर बताई जा रही है|खमरिया टीआई निरूपा पांडे ने बताया कि शादी समारोह के दौरान कॉफी मशीन फटने से एक व्यक्ति की मौत एवं एक नाबालिक बच्ची घायल हुए हैं|हादसा किन कारणों से हुआ है इसकी जांच की जा रही है।प्रारंभिक तौर पर कैटर्स की लापरवाही के कारण हादसा होना पाए जाने पर संचालक अखिलेश चौधरी के खिलाफ धारा 304 ए, 337 का मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post