Breaking

revanchal times new

मैं रूह बनकर तुझे खून के आंसू रुलाऊंगी....सुसाइड नोट लिख पूरे परिवार ने खाया जहर, दो की मौत



भोपालः मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. दरअसल एक ही परिवार के पांच लोगों ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की. इसमें दो लोगों की मौत हो गई और बाकी तीन की हालत स्थिर बताई जा रही है. बता दें कि जहर खाने वालों में पति-पत्नी, उनकी दो बेटियां और दादी शामिल हैं. इनमें से एक बेटी और दादी की मौत हो गई है.

क्या है मामला
भोपाल के पिपलानी इलाके में रहने वाले संजीव जोशी पेशे से मैकेनिक हैं. वह अपनी मां नंदनी जोशी, पत्नी अर्चना, दो बेटियों ग्रीष्मा और पूर्वी के साथ रहते हैं. पुलिस को गुरुवार-शुक्रवार की मध्य रात्रि सूचना मिली कि एक ही परिवार के 5 लोगों ने जहर खा लिया है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गंभीर हालत में सभी को पटेल नगर के गायत्री अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान 16 वर्षीय पूर्वी जोशी और उसकी दादी 80 वर्षीय नंदनी जोशी की मौत हो गई. फिलहाल परिवार द्वारा आत्महत्या जैसा कदम उठाने की वजह पता नहीं चल सकी है

सुसाइड नोट में लिखीं ये बातें
हादसे में मरने वाली पूर्वी का एक सुसाइड नोट भी सामने आया है, जिसे पूर्वी ने वाट्सएप पर लिखा है. सुसाइड नोट में पूर्वी ने लिखा है कि 'वह फैशन डिजाइनर बनना चाहती थी. सुसाइड नोट में पूर्वी ने किसी बबली का जिक्र किया है और लिखा है कि बबली ने जबसे उनके घर में कदम रखा, तब से घर श्मशान बन गया.'

पूर्वी ने ये भी लिखा है कि "बबली उनके जिंदगी में ब्रह्मराक्षक के रूप में आई थी, मैं उनको और उनके परिवार को श्राप देती हूं कि मैं रूह बनकर तुझे खून के आंसू रुलाऊंगी. तुम्हारे पूरे वंश को खत्म कर दूंगी."

Post a Comment

Previous Post Next Post