Breaking

revanchal times new

“हमर सम्मान” अभियान के अंतर्गत वन ग्राम माटे में लगाया गया शिविर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना गया और हल निकाला गया...




रेवांचल टाइम्स - जिले के दूरस्थ आदिवासी बाहुल्य ग्रामों में लोगों को शासन की योजनाओं की जानकारी देने एवं उनका लाभ पहुंचाने के लिए “हमर सम्मान” अभियान के अंतर्गत शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज 17 नवंबर 2021 को परसवाड़ा विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत चालिसबोड़ी के वनग्राम माटे में शिविर का आयोजन कर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना गया और उन्हें विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए प्रमाण पत्र भी तैयार किये गये।


       ग्राम माटे में आयोजित इस शिविर में कलेक्टर डॉ गिरीश कुमार मिश्रा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विवेक कुमार, बैहर के एसडीएम श्री तन्मय वशिष्ट शर्मा, जनपद पंचायत परसवाड़ा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री जयदेव शर्मा एवं अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे,इसी तारतम्य प्रधानमंत्री उज्जवला 2.0 गैस योजना के अंतर्गत चित्राक्षी इंडेन गैस एजेंसी उकवा द्वारा 21 हितग्राहियों को माननीय महोदय के द्वारा गैस कनेक्शन का वितरण किया गया


रेवांचल टाइम्स  लांजी, बालाघाट से खेमराज सिंह बनाफरे

Post a Comment

Previous Post Next Post