Breaking

revanchal times new

पनिका समाज नैनपुर सेक्टर विस्तार बैठक झिरिया में सम्पन्न...



रेवांचल टाईम्स - जिले के पनिका समाज संगठन मंडला के मार्गदर्शन में नैनपुर विकासखंड के अंतर्गत ग्राम झिरिया में रविवार 28 नवंबर को सेक्टर विस्तार बैठक सम्पन्न हुई।

जिला संगठन सचिव पी.डी.खैरवार ने जानकारी दी है,कि संगठन विकासखंड अध्यक्ष चौधरी दास बैरागी के सहयोग से आयोजित सेक्टर विस्तार बैठक झिरिया में उपस्थित समस्त स्वजातीय जनों की उपस्थिति में

झिरिया सेक्टर अध्यक्ष भजन दास सोनवानी, सचिव दया दास धार्वे,उपाध्यक्ष बालक दास भासंत, सहसचिव विक्रम बघेल, मीडिया प्रभारी यशवंत मोंगरे,ईश्वरपुर सेक्टर प्रभारी भीमसेन पड़वार,पाठासिहोरा सेक्टर प्रभारी जनक कुलदीप और पिंडरई सेक्टर प्रभारी त्रिलोकी टांडिया को सर्वसम्मति से चयनित किया गया है।

परिवार सर्वे प्रपत्र दस दिवस में पूरा करने की गई अपील

जातिगत सामाजिक, शैक्षिक, भौतिक एवं आर्थिक आंकड़े सर्वे प्रपत्र भरकर जिला संगठन कार्यालय में जमा करने 7 दिसंबर तक का समय सभी परिवारों को दिया गया है। जिससे कि शासन-प्रशासन के साथ और सामाजिक के साथ की जाने वाली कार्यवाहियां आसान हो सके।

सरकार के नाम लिखा गया ज्ञापन

सेक्टर विस्तार बैठक में उपस्थित सदस्यों के हस्ताक्षर मय ज्ञापन सभी सेक्टरों ने पनिका जाति पर इंकावन वर्ष पहले लगाए गये क्षेत्रीय बंधन को जल्द समाप्त कर पूर्व की तरह यथावत जनजाति आदिवासी वर्ग में सामिल किये जाने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नाम जिला संगठन के हाथों ज्ञापन सौंपा है।

इनकी रही उपस्थिति

बैठक में नैनपुर अध्यक्ष चौधरी दास बैरागी,चंपा दास,बब्बू दास मोंगरे, प्रांतीय उपाध्यक्ष जे.डी.बैरागी, उपाध्यक्ष पी.डी.खैरवार, प्रांतीय सदस्य अजय बैरागी,घुघरी तहसील अध्यक्ष तुलसीराम पड़वार,जिला संगठन‌ मंत्री कैलाश संत,जिला सदस्य कृष्ण दास पड़वार मुख्य रूप से सामिल रहे।


Post a Comment

Previous Post Next Post